Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बिहार में वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह ने मंदिर में की पूजा

बिहार की बेगुसराय सीट के बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने मतदान से पहले अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में एक मंदिर का दौरा किया। बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, 95 लाख मतदाता दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

जिन सीटों पर मतदान होना है वे हैं-बेगूसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और दरभंगा शामिल हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 22 लाख मतदाताओं वाली बेगुसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की लगातार दूसरी बार दावेदारी को सीपीआई के अवधेश राय ने चुनौती दी है।

2019 में गिरिरजा सिंह ने पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख वोटों के अंतर से हराया था।