Breaking News

यूपी: लखनऊ में आज कैबिनेट मीटिंग, लोकभवन में 11 बजे योगी सरकार की बड़ी बैठक     |   मिडिल ईस्ट संकट: रुपया गिरकर 93.89 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर पहुंचा     |   डॉलर के सामने रुपया ढहा - 93.89 का नया ऑल टाइम लो, बाजार में हलचल     |   मिडिल ईस्ट तनाव: निफ्टी 400 अंक टूटा, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा     |   मिडिल ईस्ट तनाव: सोना 5 फीसदी और चांदी 6 फीसदी नीचे गिरी     |  

दूसरे टेस्ट से पहले मां कामाख्या मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार सुबह नीलाचल स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा की। उन्होंने 22 नवंबर से गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में शुरू होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच से पहले मां का आशीर्वाद लिया। उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में सुबह नौ बजे फिटनेस ड्रिल और नेट प्रैक्टिस से दिन की शुरुआत की। भारतीय टीम दोपहर एक बजे अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेगी।