Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली के विकासपुरी में दशहरा मेले की झूले की गेट टूटी, दो लोग घायल, द्वारका में ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दशहरा ग्राउंड में लगे मेले के दौरान एक झूले का गेट टूट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात करीब 1:36 बजे विकासपुरी के एफ ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में हुई। यहां ‘मिक्सर’ नाम का एक झूला लगाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि झूले का गेट टूटने के कारण दोनों लोग नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

घायलों का RML अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद दोनों घायलों को पहले माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मोबाइल क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। विकासपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दशहरा पर द्वारका में ट्रैफिक डायवर्जन

दशहरा समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने द्वारका इलाके में यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार शाम VVIP मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के आने-जाने की आशंका के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शाम 4:50 बजे से रात 8 बजे तक अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II), द्वारका एक्सप्रेसवे और रोड नंबर 224 पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे संभव हो तो इन सड़कों से बचें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।