Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Bihar: मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी के प्रबंधक को बदमाशों ने मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक एलपीजी एजेंसी के प्रबंधक को कथित तौर पर गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार शाम को हुई। 

मुजफ्फरपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव इलाके में शनिवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात हथियारबंद हमलावर एलपीजी गैस एजेंसी में घुस गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘एजेंसी के प्रबंधक धीरज शाही अपने ऑफिस में बैठे थे। हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं और नकदी लूटकर फरार हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि शाही को कई गोलियां लगीं, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।