Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

सबसे धनी मानी जाती है महिधरपुरा की गणेश मूर्ति, सोना-चांदी और बेशकीमती पत्थरों से होती है सजावट

Gujarat: गुजरात में सूरत के महिधरपुरा में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी अनोखा होता है। गणेश प्रतिमा को सोने, चांदी और कई बेशकीमती पत्थरों से सजाया जाता है। भगवान गणेश की ये मूर्ति राज्य की सबसे धनी मूर्ति मानी जाती है। भगवान गणेश की प्रतिमा को 25 किलो से ज्यादा सोने और चांदी के गहनों से सजाया जाता है। इनमें करोड़ों रुपयों के हीरे लगे होते हैं।

गुरुवार को गणेश प्रतिमा शहर की सड़कों पर घुमाई गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जुलूस में हिस्सा लिया। भगवान गणेश की मूर्ति 1972 में स्थापित की गई थी। गणपति के दर्शन के लिए न सिर्फ गुजरात, बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। मूर्ति को भक्तों के दान किए गए गहनों और कीमती पत्थरों से सजाया जाता है।