Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नितिन गडकरी ने नागपुर में किया रोड शो, अगले पांच वर्षों में और भी बेहतर' काम करने का वादा

Nagpur: केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने शनिवार को मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया।
2014 और 2019 में नागपुर से जीतने वाले मंत्री ने कहा कि अगर वे जीतते हैं तो अगले वर्षों में और भी ज्यादा मेहनत करेंगे। नागपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

नितिन गडकरी ने कहा, "मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आपने जितने दिल से और प्रेम से मेरा स्वागत किया है उसको मैं भूल नहीं सकता। 10 साल आपका आशीर्वाद था। एक लाख करोड़ रुपये के काम हुए और पांच साल में इससे भी ज्यादा अच्छा काम नागपुर के लिए करूंगा। ये वचन मैं आपको देता हूं।"