Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

रविशंकर प्रसाद से लेकर चिराग पासवान…परिवारवाद पर RJD का पलटवार

बीजेपी हमेशा से विपक्षी दलों पर परिवारवाद को लेकर हमला करती रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते रहे हैं. वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे पर गाहे बगाहे जवाब देता रहा है. लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य इस बार चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं. जिसको लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से लालू पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला था. वहीं आरजेडी ने बीजेपी के इस हमला का जवाब दिया है.