उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इनायतपुर गांव के पास हुआ। गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस में 40 लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब झपकी लगने की वजह से बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायल यात्रियों का इलाज तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.