Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गुरुग्राम में मैदान में खड़ी चार कारों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को मैदान में खड़ी चार कारों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि पेड़ों में आग लगने के कारण, वहां पर पेड़ के नीचे खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई। दमकल तुरंत काम पर लग गई। उन्होंने बताया कि मैदान में सीटें बनाने वाली फोम का स्क्रैप पड़ा था। इसी के कारण आग लग गई। 

इस हादसे में चार पांच कारें आग की चपेट में आ गई। कार मालिक ने बताया कि आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मेरे पड़ोसी ने मुझे फोन किया कि मेरी कार में आग लग गई है। मैं कार की चाबियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।