Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक तेज रफ्तार ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली’ ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि यह घटना मीनापुर थानाक्षेत्र में दारही पट्टी गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिंदा साहनी, नंदू साहनी, चंदेश्वर साहनी और ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक फरार हो गया।

प्रसाद ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हताहत हुए लोग वाहन से जा रहे थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान में मौतों पर दुख व्यक्त किया।

थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि “ट्रैक्टर और पिकअप में टक्टर हुआ है जिसमें चार व्यक्ति की मृत्यु हुआ है और अन्य लोग घायल है जिनका इलाज कराया जा रहा है।”