Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला, पथराव में गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर सोमवार को नागपुर जिले में हमला हुआ. इस हमले में वह घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, देशमुख की कार पर पथराव हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब देशमुख नरखेड़ गांव में एक बैठक में भाग लेने के बाद कटोल लौट रहे थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कटोल के पास जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास देशमुख की कार पर पथराव किया. पुलिस ने बताया कि, हमले में घायल हुए देशमुख को तुरंत कटोल सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया.

बता दें कि, एनसीपी शरद पवार गुट के नेता देशमुख नागपुर की कटोल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं. नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है. कार की अगली सीट पर बैठे अनिल देशमुख के सिर से खून बहता हुआ देखा गया.

इस हमले में उनकी कार का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया और एक खिड़की की कांच टूट गई . घटनास्थल पर हर जगह कार के शीशे टूटकर बिखरे हुए दिखाई दिए. हमला किस वजह से किया गया, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. यह घटना विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव का शोर खत्म के बाद हुआ बताया जा रहा है. बता दें कि 23 नवंबर को राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.