Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पूर्व आईएएस अधिकारी पांडियन बीजेडी में हुए शामिल, सांसद अमर पटनायक ने बोली बड़ी बात

बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद अमर पटनायक ने सोमवार को पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. पांडियन के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। पटनायक ने कहा कि वी. के. पांडियन के बीजेडी में शामिल होने से राज्य मजबूत होगा क्योंकि उनका एजेंडा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तरह ही विकास पर है। वी. के. कार्तिकेयन पांडियन सोमवार को औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल हो गए।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन ने इस साल 23 अक्टूबर को सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। पांडियन कई विवादों में रहे और सेवा नियम का उल्लंघन करने के आरोप भी उन पर लगे थे। बाद में उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करने के लिए कैबिनेट मंत्री के पद पर राज्य की प्रमुख फाइव टी. (परिवर्तनकारी पहल) और नवीन (नई) ओडिशा योजना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

गंजम में अपने कार्यकाल के दौरान, पांडियन सीएम के करीब आए और 2011 से उनके निजी सचिव के रूप में काम है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव होने के अलावा, पटनायक ने उन्हें सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए 2019 में 'फाइव टी सचिव' की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी।