Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय, बोले- भ्रष्ट टीएमसी को शासन से बाहर करेंगे

West Bengal: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वो बीजेपी में शामिल होंगे। 

गंगोपाध्याय ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा मकसद राज्य से भ्रष्ट टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासन को बाहर करना है।’’ 

उनका साल्ट लेक के बीजेपी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा। बीजेपी नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है।"