Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जनता ने बघेल सरकार को नकारा, बीजेपी को आशीर्वाद दिया

छत्तीसगढ़ में जारी वोटों की गिनती के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को खारिज कर दिया है और बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। 

रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल दो राउंड की गिनती में पीछे चल रहे हैं, इसका मतलब ये है कि जनता ने उनकी सरकार को खारिज कर दिया है। जनता ने बीजेपी को समर्थन और आशीर्वाद दिया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले दौर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट पर बीजेपी के विजय बघेल से 187 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।

चुनाव आयोग के अनुसार पहले दौर की गिनती के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट पर कांग्रेस के थानेश्वर साहू से 2,376 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, सुरक्षाकर्मी राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।