Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीजेडी के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए।ओडिशा की बारगढ़ सीट से सांसद रह चुके सिंह के मुताबिक बीजेडी में अब सम्मान नहीं रहा।

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और दूसरे कुछ वरिष्ठ नेताओँ की मौजूदगी में बीेजेपी में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी में ओडिशा अस्मिता, कला, संस्कृति और विरासत के लिए गौरव नहीं बचा। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में और बीते दस साल में महिलाओं, युवाओँ और समाज के सभी वर्गों के लिए उनकी सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया।