Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Bihar: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार बीएसपी में शामिल, बोले नीतीश को हराएंगे

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार मंगलवार को पार्टी सांसद और बिहार प्रभारी रामजे गौतम की मौजूदगी में बीएसपी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद कुमार ने कहा कि वो वो नीतीश कुमार का राजनैतिक करियर खत्म कर देंगे।

उन्होंने कहा, "राजनीति इस देश की बहुत फ्लड स्टेट में है और जहां कहीं भी हम उसको कंसोलिडेट करने की कोशिश किया है, स्वार्थ में बंधा हुआ, घिरा हुआ और आज जो है सिर्फ सत्ता का केंद्र बनाने के लिए किसी भी तरह का समझोता लोग करने के लिए तैयार है तो इस समझोते के तहत पहले भी मैंने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ मेरा कोई एडजस्टमेंट संभव नहीं हैं और इस बार भी मैंने लोगों को कहा था, तो सिर्फ वही रहता तो नीतीश कुमार से भी समझौता कर लेते। जिस समय मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड हुआ और कोर्ट ने यह जजमेंट दिया कि "आल वाइट कलर पीपल आर बीइंग सेव्ड बय दी स्टेट गवर्नमेंट" और यहां की सरकार चुप रही। उसी दिन से मेरे मन में हैं नीतीश कुमार को समाप्त करना चाहिए।”

अरुण कुमार ने संकेत दिया कि वो जहानाबाद से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह दो बार सांसद रह चुके हैं।