Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

वायनाड में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले फूड पैकेट जब्त

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव से पहले चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस ने प्रियंका और राहुल गांधी की तस्वीरों वाली 30 फूड किट जब्त की।

चाय की पत्ती, चीनी, चावल और किराने के सामान वाले ये पैकेट कांग्रेस नेता के घर के पास आटा मिल से जब्त किए गए, जिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की तस्वीरें थीं।

सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया है कि 13 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी इन पैकेट्स को बांटकर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही थी।

ये फूड किट भूस्खलन पीड़ितों को वितरित करने के लिए थे। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि ये वही पैकेट हैं जो 30 जुलाई को वायनाड भूस्खलन आपदा में बचे लोगों को बांटने के लिए लाए गए थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला सीपीआई के सत्यन मोकेरी और बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास से है।