Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

'कोहरे ने ले ली जान' तेलंगाना में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं घटी। इन दो घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए।

निदामनूर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर (एसआई) गोपाल राव के अनुसार,पहली घटना में एक मोटरसाइकिल और एक पैदल यात्री की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान बाइकर की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी घटना में सात लोगों के साथ सवार ऑटोरिक्शा वेम्पाडु बस स्टैंड पर खड़े एक जीप से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोहरे की वजह से एक रिश्तेदार के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ला रहे चार लोगों की वाहन एक जीप से टकरा जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि चार लोगों के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का नलगोंडा के मिर्यालगुडा अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।