Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

बिहार में आज फ्लोर टेस्ट, बहुमत साबित करने उतरेंगे CM सम्राट चौधरी

बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के साथ ही अब शक्ति प्रदर्शन की बारी है। 15 अप्रैल 2026 को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी आज (24 अप्रैल) विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे। राज्य के इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री के रूप में सदन का नेतृत्व कर रहा है।

नीतीश कुमार के दो दशक लंबे कार्यकाल के बाद आज इस बदलाव पर संवैधानिक मुहर लग जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की ओर से बुलाए गए इस एक दिवसीय विशेष सत्र में एनडीए सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी, जिसके लिए एनडीए खेमे में भारी उत्साह और आत्मविश्वास देखा जा रहा है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंच चुके हैं, जहां पोर्टिको में एनडीए विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सदन में विश्वास मत पेश करने से पहले भाजपा और जदयू के विधायक एकजुटता के साथ डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव भी पहुंच चुके हैं। आज के इस शक्ति प्रदर्शन में सम्राट सरकार अपनी मजबूती और भारी बहुमत साबित करेगी।