Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

असम में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात

असम में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  ब्रह्मपुत्र नदी फिलहाल उफान पर बह रही है ऐसे में सोनितपुर जिले के कई इलाकों में नदी के आसपास कटाव की वजह से हालात भयावह होते जा रहे हैं । 

सोनितपुर के बरसाला गांव में कई घरों को नुकसान हुआ है और सड़कें भी टूट गई हैं। लोगों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग और विधायक को कई बार जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कछार, हैलाकांडी, होजई, वेस्ट कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में 1,29,500 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।