Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

Gujarat: कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई लोगों को निकाला गया

Gujarat: गुजरात के कई तटीय जिलों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और तेज बारिश की संभावना जताई है। सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि गिर सोमनाथ में लगातार बारिश से बांध क्षमता से अधिक भर गए। वहीं, द्रोणेश्वर और मछुंदरी नदियां उफान पर आ गईं।

पोरबंदर, नवसारी और वलसाड जिलों में भी दिनभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की कई टीमें तैनात की गई हैं, जो निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। लगातार बारिश से कई नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आसपास के निचले गांवों में पानी भर गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।