Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में फ्लोटिंग सी ब्रिज का उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी

Visakhapatnam: वाईएसआरसीपी सांसद वाई. वी. सुब्बा रेड्डी ने रविवार को विशाखपटनम के आर. के. बीच पर कुरसुरा पनडुब्बी संग्रहालय के पास पहले फ्लोटिंग सी ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम खूबसूरत शहर है और फ्लोटिंग ब्रिज जैसी पहल पर्यटन को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। 

ये पुल, तट के किनारे पर्यटन को बढ़ाने की उम्मीद से बनाया गया है। ये समुद्र पर 100 फीट तक फैला हुआ है। 34 सीमेंट एंकर और दो लोहे के एंकर फ्लोटिंग पुल को सुरक्षित करते हैं। इस पुल पर एक साथ 200 लोगों को जा सकते हैं।