Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अग्निशमन विभाग ने श्रीनगर में चलाया जागरूकता और ट्रेनिंग अभियान

अग्निकांड जैसे हादसों से बचने और निपटने के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कॉलेज के छात्रों और अस्पताल के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। श्रीनगर के खैबर मेडिकल इंस्टीट्यूट में मॉक ड्रिल आयोजित की गई जहां डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में ट्रेनिंग दी गई ताकि जान-माल को बचाया जा सके।

फायर सर्विस विभाग का उद्देश्य लोगों को ये सिखाना है कि अस्पताल के अंदर अंतर्निहित अग्नि सुरक्षा प्रणाली का उपयोग कैसे करें ताकि आग से संबंधित किसी भी दुर्घटना से निपट सकें। कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारी और पुलिस मौजूद रही।