केरल में पथानामथिट्टा के वडक्कदाथुकावु गांव में मंगलवार को एक मकान में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि मकान के बगल में बने शेड में रखे लकड़ी के सामान में आग लगी और धीरे-धीरे फैल गई।
हालांकि, दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने इलाके के लोगों की मदद से शेड के अंदर से लकड़ी के बीम को पूरी तरह से हटा दिया। कहा जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।