Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Punjab: डेरा बस्सी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब में डेरा बस्सी की एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई।जिससे हवा में धुएं का गुबार फैल गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने का काम कर रही हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "ये केमिकल फैक्ट्री है, दोपहर तीन बजे के आसपास हमें आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं। हमने एम्बुलेंस को भी बुलाया है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सामान का नुकसान हुआ है, हालात काफी गंभीर है।''