Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण की वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है।

बनगांव (एससी), बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग (एससी) लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगी।

कुल 1,25,23,702 वोटरों में से 63,51,320 पुरुष, 61,72,034 महिलाएं और 348 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कुल 13,481 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने 57 फीसदी से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। लगभग 30,000 पुलिस कर्मियों के अलावा केंद्रीय बलों के 60,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं।