Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

जेजेपी की नैना चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे

जेजेपी नेता नैना चौटाला ने हरियाणा के हिसार में लोकसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। नैना चौटाला के नामांकन के दौरान किसान हिसार सचिवालय के बाहर एकजुट हुए और जेजेपी नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। नैना के साथ उनके बेटे दिग्विजय चौटाला और पार्टी के कई दूसरे नेता भी थे।

प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के वेश में यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 25 मई को आम चुनाव के छठे फेज में हरियाणा की 10 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के साथ करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उप-चुनाव होंगेष