Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Punjab: पीएम मोदी की रैली से पहले किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

पंजाब के पटियाला में गुरुवार को पीएम मोदी की रैली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस और सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान लंबे समय से एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने विरोेध प्रदर्शन की योजना बनाई। 

एडीजीपी एस. पी. एस. परमार ने कहा, "किसी भी हालत में किसानों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। "वही, प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वो अपनी मांगों को प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, "हम तो बात करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। तीन-साढ़े तीन महीने हमें दिल्ली जाने से रोका गया। अब इलेक्शन का दौर चल रहा है, पटियाला में महारानी परनीत कौर की हिमायत में मोदी साहब यहां आ रहे हैं। वो तो हम से 10 साल से मन की बात कर रहे हैं, हम उनसे अपने दिल की बात उनसे करने जा रहे हैं। किसानों का इतना बड़ा डर उनको लगा कि पटियाला से 16 किलोमीटर दूर प्रशासन ने हमें रोक लिया।"

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर एक जून को वोटिंग होगी।