Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

Bihar जान गंवाने वाली नीट अभ्यर्थी के परिजनों को मिला धमकी भरा पत्र, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: बिहार की राजधानी पटना में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के परिवार को शनिवार सुबह जहानाबाद में उनके घर पर एक धमकी भरा नोट मिला।

सुबह करीब 11 बजे रसोई की खिड़की के पास मिले नोट में लिखा था, 'अगर तुम ज्यादा होशियार बनोगी, तो तुम्हें उठाकर मार दिया जाएगा।' परिवार ने डर जताते हुए स्थानीय पुलिस और सीबीआई को सूचना दी।

शकुराबाद पुलिस स्टेशन के प्रमुख राहुल कुमार ने कहा, "हमें पीड़िता के परिवार से एक नोट मिला है। मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।"

नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मामले की शुरुआती जांच पटना पुलिस और एक विशेष जांच दल ने की और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया।