Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

इंदौर में दूषित पानी से पूर्व पुलिसकर्मी की मौत, परिवार का दावा- अस्पताल ने मानने से किया इंकार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कांस्टेबल के बेटे ने सोमवार को दावा किया कि इंदौर के अस्पताल में उनके पिता की मौत दूषित पानी के कारण हुई, लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि पूर्व पुलिसकर्मी को दूषित पानी के प्रकोप से काफी पहले भर्ती कराया गया था। उनके परिजनों अभिषेक शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा का रविवार को एक निजी अस्पताल में दस्त के इलाज के दौरान निधन हो गया।

शर्मा के बेटे अभिषेक ने कहा, "...हमने उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया। उनमें वही लक्षण थे जो वहां के अन्य मरीजों में थे। हमने प्रशासन और इंदौर के महापौर से संपर्क किया। कलेक्टर भी अस्पताल आए और उन्होंने मुझे मदद का आश्वासन दिया। लेकिन बॉम्बे अस्पताल प्रबंधन ने मुझे बताया कि लिखित आदेश के अभाव में वे इलाज में हमारी मदद नहीं कर सकते।"

अभिषेक शर्मा ने दावा किया कि मूल रूप से धार जिले के रहने वाले ओमप्रकाश इंदौर में एक रिश्तेदार से मिलने आए थे और कुछ दिन पहले भागीरथपुरा भी गए थे, जहां उन्होंने दूषित पानी पिया था। परिजनों ने बताया, “30 दिसंबर की रात को उन्हें दस्त के लक्षण दिखाई दिए। गंभीर निर्जलीकरण के कारण उन्हें स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। उन्हें जीवन रक्षक यंत्रों पर रखा गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

हालांकि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हसनी ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा को 29 दिसंबर को भागीरथपुरा में उल्टी और दस्त का प्रकोप शुरू होने से पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हसनी ने कहा, “ओमप्रकाश को पहले से ही उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी जैसी बीमारियां थीं। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे ने मुझसे संपर्क किया। राज्य सरकार द्वारा उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने अस्पताल से ओमप्रकाश के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।”