Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सली ढेर, दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक छह नक्सली ढेर हो गए हैं। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच चल रही है। जवानों ने सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। दो जवान घायल भी हुए हैं। पूरा ऑपरेशन तेलंगाना के वरिष्ठ पुलिस अफसरों की निगरानी में चलाया जा रहा है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने नक्सलियों से अपील की थी कि को मुख्यधारा में शामिल हो जाएं नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहें। इसके बाद से ही जवानों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन में भी जमकर सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के खाते में के लिए ये मानसून सीजन बेहतर साबित हो रहा है।