Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मध्य प्रदेश की रतलाम सीट का चुनावी समीकरण

मध्य प्रदेश के रतलाम लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और बीजेपी से मध्य प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर चौहान आमने-सामने हैं। 

 कांतिलाल भूरिया 2014 और 2019 में चुनाव हार गए थे। उससे पहले वे पांच बार रतलाम से सांसद थे। लगातार दो बार हारने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर आदिवासी नेता पर भरोसा दिखाया है। 

बीजेपी उम्मीदवार अनिता नागर चौहान कांग्रेस की चुनौती को खारिज करती हैं। उन्हें अपनी जीत का भरोसा है।  रतलाम सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर भील ​​और भिलाला समुदाय चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। इसका फायदा अनीता नागर चौहान को मिल सकता है। रतलाम में चुनाव के चौथे दौर में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।