Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तमिलनाडु के कन्याकुमारी सीट का चुनावी समीकरण

तमिलनाडु में कन्याकुमारी लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीट हैं। यहां से मौजूदा सांसद कांग्रेस के विजय वसंत हैं। वे पिता और उस समय सांसद रहे एच. वसंत कुमार की मृत्यु के बाद 2021 में हुए उप-चुनाव में जीते। विजय वसंत को कांग्रेस ने इस बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। कांग्रेस सांसद अपनी मौजूदा सीट बरकरार रखना चाहते हैं तो बीजेपी के पोन राधाकृष्णन का मकसद इसे दोबारा हासिल करना है। कन्याकुमारी लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। तब से बीजेपी यहां से राधाकृष्णन को चुनाव मैदान में उतारती रही है। वह 2014 में सिर्फ एक बार जीत सके हैं। 

 एआईएडीएमके के बेसिलियन नाजरेथ का मकसद बीजेपी और कांग्रेस दोनों को चुनौती देना है। इससे यहां तिकोना मुकाबला है। लोगों को जीतने वाले उम्मीदवार से रोजगार के ज्यादा मौके उपलब्ध कराने की उम्मीद है। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।