Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग का दिया आदेश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट के एक-एक बूथ पर फिर से वोटिंग कराने का आदेश दिया। 

आयोग ने बताया कि आज  सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक फिर से वोटिंग होगी। ये फैसला चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि बारासात सीट का बूथ देगंगा विधानसभा सीट के कदमबागछी सरदार पारा एफपी स्कूल में है। वहीं मथुरापुर का बूथ काकद्वीप विधानसभा सीट में है। 

इस बीच बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई पोलिंग बूथ पर फिर से वोट कराने की मांग की है। इन सभी सीट पर एक जून को अंतिम चरण में वोटिंग हुई थी।