Breaking News

बंगाल में बीजेपी रुझानों में 100 सीटों पर आगे निकली, वहीं असम में भी बीजेपी 50 सीटों पर आगे     |   कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- बंगाल में कमल खिलने जा रहा है     |   बंगाल में पोस्टल बैलेट की गिनती आखिर में होगी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में     |  

Election Result: असम में NDA आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला, तमिलनाडु में DMK आगे, केरलम में टक्कर

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 823 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है, जिसमें शुरुआती रुझान पोस्टल बैलेट से सामने आ रहे हैं। असम में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 7 सीटों पर आगे है। केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां दोनों ही 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तमिलनाडु में डीएमके ने एआईएडीएमके गठबंधन पर शुरुआती बढ़त हासिल की है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर जारी है। ये आंकड़े अभी शुरुआती पोस्टल बैलेट रुझानों पर आधारित हैं, जबकि ईवीएम वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रुझान घोषित नहीं किया है।

मतगणना शुरू होते ही पश्चिम बंगाल के मालदा में आर्मर्ड वाहनों के साथ पेट्रोलिंग की गई, वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में काउंटिंग से पहले स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के पोलिंग एजेंटों के बीच बहस भी हुई। टीएमसी ने आरोप लगाया कि उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर फाइल और पेन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा एजेंटों को अनुमति दी जा रही है। एक टीएमसी एजेंट ने कहा, "नियम सबके लिए एक जैसे होने चाहिए।"

वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी एजेंट बिना आईडी कार्ड के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा एजेंट ने कहा, "हम आईडी कार्ड पहनकर आए हैं, जबकि वे बिना पहचान पत्र के हंगामा कर रहे हैं।" तमिलनाडु में मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह से ही तीन-स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है और कॉलेज के गेट पर बैरिकेडिंग के साथ हर वाहन की जांच की जा रही है। चेन्नई का लोयोला कॉलेज प्रमुख काउंटिंग सेंटरों में शामिल है, जहां करीब 4.8 करोड़ वोटों की गिनती होनी है। इसके अलावा क्वीन मैरी कॉलेज और अन्ना यूनिवर्सिटी भी प्रमुख काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।