Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बेमेतरा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच महिला और तीन बच्चें शामिल हैं। दुर्घटना में कुल 23 लोग घायल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है और उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। बाकियों का इलाज बेमेतरा जिला अस्पताल और सिंगा हॉस्पिटल में चल रहा है।

बेमेतरा जिले के कठिया गांव के पास रविवार देर रात लोगों से भरी पिक अप वैन और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब लोग तिरैया गांव में पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे। 

घटना की खबर मिलते ही बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।