Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

Bihar: पटना में वैन और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, चार घायल

Bihar: पटना के बाहरी इलाके में शनिवार को एक मिनी वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पटना-नालंदा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर में हुई। उसने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।’’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में हुई लोगों की मौतों पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने पटना में हुई इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।’’