Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का बयान- हमारी तरफ से सीजफायर की गुजारिश नहीं हुई     |   ईरान की नई सरकार ने सीजफायर की गुजारिश की: डोनाल्ड ट्रंप का दावा     |   ऊर्जा संकट के बीच रूस दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता दे सकता है: पुतिन     |   उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |  

एनएच की सैकड़ों किमी सड़क को एनएचआईडीसीएल को सौंपने की कवायद

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन राज्य की सैकड़ों किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को सौंपने की कवायद चल रही है। इसको लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का पत्र शासन और एनएच में पहुंचा है। इसके बाद शासन स्तर से पक्ष को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार इसमें एनएच के अधीन सड़कों के निर्माण, अधिकारियों और संसाधनों का ब्यौरा देते हुए एक तरह से सड़क को एनएच के पास रहने का अनुरोध किया गया है। राज्य में सड़क निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी कई विभाग संभाल रहे हैं। इसमें एनएच के अधीन 3608 किमी सड़क की जिम्मेदारी है, इसमें चारधाम यात्रा मार्ग का काफी हिस्सा भी शामिल है। इसके अलावा बीआरओ के पास 1013 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की पीआईयू के पास 21 किमी मार्ग है। इसी तरह एनएचआईडीसीएल के अधीन 105 किमी सड़क की जिम्मेदारी है।