Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से ईडी की पूछताछ, जेएमएम नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Jharkhand: रांची में जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। वहीं पूरे राज्य में जेएमएम नेताओं के नेतृत्व में एक साथ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सोरेन से शनिवार दोपहर यहां उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ शुरू की।

48 वर्षीय सोरेन, जो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वो पहले ईडी के सात सम्मनों में शामिल नहीं हुए थे। जांच एजेंसी द्वारा आठवीं बार बुलाए जाने के बाद आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी। ईडी के जांच के खिलाफ जेएमएम नेताओं ने जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया और  केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसा।

धरना स्थल पर पूर्व सांसद सुमन महतो और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय सहित पार्टी के कई नेता और सदस्य मौजूद थे। जेएमएम नेताओं ने तर्क दिया कि जहां भी गैर-बीजेपी सरकार है, वहां नेताओं और मंत्रियों को परेशान करने के लिए कथित तौर पर ईडी और सीबीआई को लगाया जाता है।

जेएमएम नेताओं ने कहा कि बीजेपी के भीतर शरण पाने वाले भ्रष्ट व्यक्ति अछूते रहते हैं, जबकि केंद्र सरकार का विरोध करने वालों को सीबीआई और ईडी की जांच का सामना करना पड़ता है। जेएमएम नेताओं ने कहा कि ईडी के जरिए मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं।