Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

J-K polls: चुनाव आयोग की टीम जम्मू पहुंची, प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करेगी समीक्षा बैठक

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए शुक्रवार को जम्मू पहुंची है। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने को लेकर समीक्षा करने दो दिन के दौरे पर केंद्रशासित प्रदेश पहुंची चुनाव आयोग की टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गुरुवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस प्रमुख के साथ विचार-विमर्श किया। अपनी यात्रा के पहले दिन, टीम ने राजनैतिक दलों के साथ बातचीत की। तमाम दल केंद्रशासित प्रदेश में तत्काल चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पिछले 10 सालों ये जम्मू कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव होगा।

2014 के बाद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। हालांकि, अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद, अलग-अलग वजहों से विधानसभा चुनाव नहीं हो सके। इसमें 2022 में पूरा हुआ परिसीमन भी शामिल था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में केंद्र को इस साल 30 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया खत्म करने का निर्देश दिया था