Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

EC ने तेजस्वी का वोटर कार्ड जांच के लिए मांगा, कहा- ये आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया

Bihar: चुनाव आयोग ने रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को "जांच के लिए सौंपने" को कहा, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वो "आधिकारिक रूप से जारी नहीं" होने के बावजूद उनके पास है।

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष ने शनिवार को ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र संख्या को खोजने के बाद दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। हालांकि संबंधित अधिकारियों द्वारा खंडन किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या "बदल" दिया गया है।

पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लिखे पत्र में पटना सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन अधिकारी ने कहा, "हमारी प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि दो अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या का जिक्र किया था, वो आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई थी। इसलिए आप विस्तृत जाँच के लिए मूल मतदाता पहचान पत्र सौंप दें।"