Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखा ये पत्र

हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी जेजेपी की ओर से राज्यपाल को पत्र लिखा और फ्लोर टेस्ट की मांग की। बीजेपी की पूर्व सहयोगी जेजेपी ने बुधवार को कहा कि वे तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के
बाद हरियाणा में बीजेपी सरकार को गिराने में कांग्रेस की मदद करने के लिए तैयार है।

हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसी संकट में नहीं है। राज्य में तेजी से हो रहा राजनैतिक घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब लोकसभा चुनाव सिर्फ एक पखवाड़ा दूर हैं और विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने वाले हैं।

करनाल और रानिया विधानसभा सीटें खाली होने के कारण फिलहाल हरियाणा विधानसभा में 90 में से 88 सदस्य हैं। सदन में बीजेपी के 40, कांग्रेस के 30 और जेजेपी के 10 विधायक हैं। आईएनएलडी और हरियाणा लोकहित पार्टी का एक-एक सदस्य है। निर्दलीय छह हैं।

सरकार को दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। सैनी ने मार्च में मनोहर लाल की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था और जेजेपी का बीजेपी के साथ साढ़े चार साल पुराना गठबंधन खत्म हो गया था। हरियाणा में राज्य विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं, जबकि करनाल विधानसभा उप-चुनाव 25 मई को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ होना है।

निवर्तमान लोकसभा में कुरूक्षेत्र से सांसद सैनी उप-चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हैं और अगर वे जीतते हैं तो विधानसभा में पार्टी की ताकत बढ़कर 41 हो जाएगी।