Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले बीजेपी उम्मीदवारों ने रविवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की। इसी कड़ी में पश्चिम मिदनापुर के घाटल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीतल कपाट ने विशालाक्षी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। सीतल कपाट ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम राज्य, यहां की महिलाओं की सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास चाहते हैं।”

वहीं कोलकाता के श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती ने श्री दुर्गेश्वर महादेव (मोटा महादेव) मंदिर में पूजा की और पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “जनता ने हमें पहले ही आशीर्वाद दे दिया है। कल धर्म की जीत होगी। यह बंगाल की संस्कृति, युवाओं और माताओं की जीत होगी। 4 मई को यहां कमल खिलेगा और बीजेपी सरकार बनेगी।”

मतगणना से पहले कोलकाता में कई स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भवानीपुर स्थित सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, नेताजी इंडोर स्टेडियम समेत कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय और फल्टा विधानसभा क्षेत्र के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां शनिवार को टीएमसी नेताओं पर धमकी और मारपीट के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।