Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

बढ़ती गर्मी का प्रकोप, स्कूलों की छुट्टियां एक मई तक बढ़ाई गईं

त्रिपुरा सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ाने का ऐलान किया। अब राज्य के स्कूल एक मई तक बंद रहेंगे। पहले सामान्य से ज्यादा गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चार दिन की छुट्टी की गई थी। गर्मी की वजह से अगरतला की सड़कों और बाजारों में वीरानी है। लोग घर में रहना पसंद कर रहे हैं। जिनके लिए घर से बाहर निकलना मजबूरी है, वे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सारी सावधानियां बरत रहे हैं। कुछ हफ्तों से अगरतला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा है।