Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

जम्मू कश्मीर में 20 जनवरी तक रहेगा शुष्क मौसम, बीच-बीच में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पहले इस महीने की 10 तारीख तक शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि, बुधवार को मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, लेकिन 20 जनवरी तक शुष्क मौसम के आसार हैं।

उधर, जम्मू की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम था। शहर में छाए कोहरे की वजह से लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सराहा ले रहे हैं।

वहीं, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर वाले रियासी जिले में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और धूप भी दिखाई दी। जम्मू कश्मीर में लंबे समय तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि बारिश और बर्फबारी न होने से पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ेगा और बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंताएं भी बढ़ सकती है।