Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

J-K: घाटी में खुश्क मौसम का सिलसिला जारी, न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा। श्रीनगर और कश्मीर घाटी में अक्टूबर से लंबे समय से खुश्क मौसम का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में इसमें बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि श्रीनगर के लोगों को सर्द रातों से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं श्रीनगर की मशहूर डल झील के आसपास के इलाके में कुछ वैसी ही तस्वीरें दिखीं जैसी हर बार सर्दियों के सीजन में दिखाई देती हैं। सर्द मौसम के बीच लोग गर्माहट बरकरार रखने की हर मुमकिन कोशिश करते दिखे।

कश्मीर घाटी के लोग अब चिल्लई कलां यानी 40 दिन की कड़ाके की सर्दी के दौर का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत 21 दिसंबर से होनी है।