Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamilnadu: 'करूर त्रासदी के कारण इस बार न मनाएं दिवाली उत्सव', TVK ने कार्यकर्ताओं से की अपील

Tamilnadu: तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को करूर में हुई दुखद घटना के मद्देनजर इस बार दीपावली नहीं मनाने की अपील की।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि करूर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना, जिसने "हमारे कई लोगों को छीन लिया", उसके कारण पार्टी अध्यक्ष विजय ने अपील की कि टीवीके का कोई भी सदस्य इस साल दिवाली न मनाए।

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आइए उनकी स्मृति का सम्मान करें और मौन और सम्मान में एक साथ खड़े हों।" दिवाली 20 अक्टूबर को है। करूर में विजय द्वारा संबोधित एक रैली में भगदड़ मचने से लगभग 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा घायल हो गए।