Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

J-K: डोडा जिला प्रशासन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक लाख राष्ट्रीय ध्वज बांटे

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में जिला प्रशासन 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पूरे जिले में घरों, दुकानों और संस्थानों पर लगाने के लिए एक लाख राष्ट्रीय ध्वज बांट रहा है। शहरी इलाकों में नगर निगम की टीमें घर-घर जा रही हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज वितरण का प्रबंधन कर रहे हैं।

तिरंगा वितरित करने के साथ-साथ प्रशासन ने जिले में स्वच्छता अभियान भी शुरू किया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है। ये हर घर में तिरंगा लाने और उसे फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है।