Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

नूंह में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

हरियाणा के नूंह में जिला प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। नूंह जिले में तीन विधानसभा सीट नूंह, झिरका और पुन्हाना आते हैं। जहां करीब छह लाख 50 हजार वोटर हैं।

नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम को विधानसभा चुनाव में फिर से इस्तेमाल किया जाएगा। नूंह जिले में 655 वोटिंग सेंटर बनाए जाएंगे। किसी भी मतदान केंद्र पर 1400 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। इनमें 602 वोटिंग सेंटर ग्रामीण और 53 सेंटर शहरों इलाकों में बनाए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।