Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

रामनवमी पर ममता का बयान शर्मनाक, उनके राज में 'सनातनियों' का बचना मुश्किल: गिरिराज सिंह

Bihar: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि ममता बनर्जी के शासन में सनातनियों का बचना मुश्किल है क्योंकि वे तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। गिरिराज ने कहा, "ममता बनर्जी के शासन में सनातनियों का बचना मुश्किल है। वे तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। रामनवमी पर उनका बयान शर्मनाक है। अगर सनातन धर्म को मानने वाले लोग रामनवमी के दौरान बंगाल या बिहार में जुलूस नहीं निकालेंगे, तो कहां निकालेंगे। क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में जुलूस निकालेंगे?

उन्होंने ये भी कहा कि कम्युनिस्ट पाकिस्तान और चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं। गिरिराज ने कहा, "कम्युनिस्टों का वक्तव्य कि हम परमाणु हथियार ख़त्म कर देंगे, मुजे याद आता है कि 62 के चुनाव में भी चाइना की तरफ की बात करते थे। क्या वे पाकिस्तान और चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं? जब हमारे पड़ोसी देशों के पास परमाणु हथियार हैं, तो ये क्या अपने देश को परमाणु संपन्न बनाना हमारा अधिकार है क्योंकि ये भारत की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है ताकि हमारा पड़ोसी हमारा सामना न कर सके।"